चंदौली, फरवरी 26 -- इलिया, हिन्दुस्तान संवाद। इलिया थाना क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से लगाए गए सीसीटीवी कैमरे इन दिनों शोपीस बनकर रह गए हैं। कस्बा इलिया बेन पुलिया परमानंदपुर और बरियारपुर समेत विभिन्न स्थानों पर करीब एक वर्ष पूर्व तीसरी आंख के रूप में कैमरे स्थापित किए गए थे, ताकि बिहार बॉर्डर पर स्थित क्षेत्र में होने वाली गतिविधियों पर निगरानी रखी जा सके और मादक पदार्थों व पशु तस्करी जैसी अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाया जा सके। लेकिन कैमरा खराब होने से पशु और शराब लेकर धड़ल्ले से बार्डर पार कर रहे हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार इन कैमरों की मॉनिटरिंग सीधे थाने से की जाती थी, जिससे संदिग्ध गतिविधियों पर तत्काल कार्रवाई संभव हो पाती थी। कैमरे लगने के शुरुआती दिनों में असामाजिक तत्वों में भय का माहौल भी देखने को म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.