लातेहार, अगस्त 21 -- लातेहार, संवाददाता। 12 सितंबर को आयोजित होने वाला साल का तीसरा राष्ट्रीय लोक अदालत और एक अक्तूबर से आयोजित होने वाले 90 दिवसीय मध्यस्थता देश के लिए 3.0 अभियान की सफलता सुनिश्चित करने को लेकर बैठक हुई। अध्यक्षता प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष, शेषनाथ सिंह ने किया। इस दौरान प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश ने निर्देश दिया कि अधिक-से-अधिक वादों का निष्पादन सुनिश्चित करने के लिए ज्यादा-से-ज्यादा मामलों को चिह्नित कर नोटिस तामिला कराने और प्री-कॉन्सिलिएशन सिटिंग की प्रक्रिया में तेजी लाएं। उन्होंने विशेष रूप से सुलहनीय आपराधिक मामलों, दीवानी मामलों, बैंक ऋण, बिजली बिल और वैवाहिक विवादों जैसे मामलों को चिह्नित कर अधिक-से-अधिक नोटिस तामिला कराने पर जोर दिया। यह भी पढ़ें- 12 सितंबर को होगा रा...