पलामू, जुलाई 13 -- मेदिनीनगर , प्रतिनिधि। पलामू गतका संघ ने तीसरा पलामू गतका चैंपियनशिप 2026 का आयोजन किया । प्रतियोगिता में पलामू के विभिन्न विद्यालयो के लगभग 200 खिलाड़ियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि झामुमो पलामू जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिन्हा, संत मरियम स्कूल के चेयरमैन अविनाश देव, झामुमो केंद्रीय सदस्य सानू सिद्दीकी, समाजसेवी रमाकांत मेहता, पलामू गतका संघ के अध्यक्ष सोनू नामधारी, उपाध्यक्ष बबलू चावला, मन्नत बग्गा समेत अन्य पदाधिकारियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

गतका का महत्व मौके पर पलामू गतका संघ के अध्यक्ष सोनू नामधारी ने कहा कि गतका गुरु गोबिंद सिंह जी द्वारा दी गई वीरता, अनुशासन और आत्मरक्षा की महान परंपरा का प्रतीक है। वर्तमान समय में यह खेल युवाओं में आ...