तीसरा चरण : 42 पंचायतों में 16 को लगेगा सहयोग शिविर, तैयारी शुरू
आरा, जून 7 -- -वरीय अधिकारी मौके पर ही समस्याओं का समाधान करेंगे -जिला, अनुमंडल और प्रखंड स्तर के अधिकारी भाग लेंगे -डीएम ने शिविर में भाग ले आम लोगों से समस्याओं का समाधान कराने की अपील की आरा, हमारे संवाददाता। भोजपुर जिले में तीसरे चरण के तहत 42 पंचायतों में आगामी 16 जून को सहयोग शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसकी तैयारी जिला प्रशासन की ओर से शुरू कर दी गई है। डीएम तनय सुल्तानिया की ओर से इसे लेकर जिले के वरीय से लेकर एसडीओ, बीडीओ और सीओ को आवश्यक दिशा- निर्देश दिए गए हैं। इस संबंध में डीएम की ओर से जिले के सभी 14 प्रखंडों की पंचायतों की सूची भी जारी कर दी गई है, जहां शिविर आयोजित होंगे। इन शिविरों में जनता की समस्याओं का अधिकारी मौके पर ही समाधान करेंगे। जिला, अनुमंडल और प्रखंड स्तर के सभी अधिकारी इसमें भाग लेंगे। प्रत्येक स्थल पर जिला स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.