तीर्थ हमारे कल्याण के सबसे बड़े माध्यम
वाराणसी, अगस्त 18 -- वाराणसी। भेलूपुर स्थित दिगंबर जैन मंदिर में सोमवार को मांगलिक क्रियाएं हुईं। धर्म सभा में मुनि भावसागर ने कहा कि काशी नगरी विश्व की धरोहर है। विश्व की संस्कृति नगरी है, यह भारत की धार्मिक, सांस्कृतिक, आध्यात्मिक राजधानी है। तीर्थ हमारे कल्याण के सबसे बड़े माध्यम हैं। तीर्थों की पूजा, वंदना और भक्ति से हमारे अनेक अशुभ कर्मों की निर्जरा होने से जीवों को लौकिक एवं पारलौकिक सुखों की प्राप्ति होती है। दिगंबर जैन समाज के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राकेश जैन कहा कि मुनि भावसागर का 23वां मुनि दीक्षा स्मृति महोत्सव मंगलवार को मनाया जाएगा। बुधवार को भगवान पारसनाथ का मोक्ष कल्याणक महोत्सव मनेगा। यह भी पढ़ें- Ranchi News: भगवान पार्श्वनाथ का मोक्ष कल्याणक दिवस कल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.