गढ़वा, अगस्त 20 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी रितेश चौबे ने झामुमो पर तंज कसते हुए कहा कि झामुमो के लोग सनातन विरोधी है। उन्होंने कहा कि बैद्यनाथ धाम कांवरियों को भेजकर गढ़वा में भाजपा विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी पर टिप्पणी करना बेहद शर्मनाक बात है। इस बयान से यह साबित होता है कि झामुमो का सोच सनातन विरोधी है। हर व्यक्ति श्रद्धा से भगवान का पूजा करता है। झामुमो के बयान से यह साबित होता है कि कांवरियों पर एहसान करने वाला बात बोला गया है। झामुमो के बयान से हिंदु समाज आहत हुआ है। तीर्थ स्थल पर जाने के लिए हिंदुओं को झामुमो का एहसान नहीं चाहिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...