फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 29 -- फर्रुखाबाद, कार्यालय संवाददाता। धर्मार्थ योजना में कमालगंज क्षेत्र को शासन की ओर से सड़क निर्माण के रूप में सौगात दी गई है। 54 करोड़ 15 लाख की लागत से परियोजना स्वीकृत कर दी गई है। इसमें 5 करोड़ 41 लाख 56 हजार की धनराशि अवमुक्त भी हो गयी है। करीब 18 किलोमीटर लंबे इस मार्ग के सात मीटर चौड़े होने से श्रंगी ऋषि की तपोभूमि श्रंगीरामपुर में आने वाले पर्यटकों, तीर्थ यात्रियो को काफी आसानी रहेगी। विधायक नागेंद्र सिंह की पहल पर शासन स्तर से इस महत्वपूर्ण परियोजना को मंजूरी दी गयी है।श्रंगीरामपुर गंगा किनारे स्थित है। पौराणिक इस नगरी के विकास के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में श्रंगीरामपुर तक के लिए आवागमन को सहज और सुलभ बनाने की दिशा में प्रयास किए गए हैं। क्योंकि सावन के अलावा विभिन्न पर्वों पर श्रंगीरामप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.