आगरा, जुलाई 20 -- भारत वर्षीय दिगंबर जैन तीर्थ क्षेत्र कमेटी 125वें स्थापना के उपलक्ष्य में वर्ष भर चलने वाले चल-अचल तीर्थ सुरक्षा एवं जन-जागरूकता महामहोत्सव के संबंध में सोमवार को नेमिनाथ दिगंबर जैन मंदिर अतिका क्षेत्र नसिया में बैठक का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष जम्बू प्रसाद जैन ने बताया कि कमेटी स्थापना के 125 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 22 अक्टूबर 2026 से 22 अक्टूबर 2027 तक देशव्यापी चल-अचल तीर्थ सुरक्षा एवं जन-जागरूकता महामहोत्सव का आयोजन करेगी। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में जैन तीर्थों, प्राचीन जिनालयों, धार्मिक धरोहरों तथा पूज्य साधु-संतों से जुड़े अनेक विषय समाज के समक्ष चुनौती बनकर उभरे हैं। यह भी पढ़ें- समय की मांग है कि मंदिरों के दस्तावेज भी होने चाहिए: मुनि सुरत्नसागर महाराज ऐसे समय में समाज के प्रत्येक वर्ग...