प्रयागराज, मार्च 8 -- तीर्थयात्रा के निकली तमिलनाडु की एक महिला की ट्रेन में अचानक तबीयत खराब होने से मौत हो गई। जीआरपी ने पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को शव सौंप दिया। तमिलनाडु के सिंगलम मेलू साउथ निवासी 65 वर्षीय कला पत्नी रविचंद्र 24 फरवरी को 50-60 लोगों के साथ तीर्थयात्रा पर निकली थीं। वह अयोध्या से भ्रमण कर प्रयागराज आ रही थीं। ट्रेन में उनकी अचानक तबीयत खराब हो गई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...