तीर्थ यात्रियों का तीसरा जत्था रवाना होगा
गाज़ियाबाद, जून 26 -- ट्रांस हिंडन, संवाददाता। इंदिरापुरम के शक्ति खंड-चार स्थित कैलाश मानसरोवर भवन से शनिवार सुबह तीर्थ यात्रियों का तीसरा जत्था रवाना होगा। जत्थे में दो अधिकारियों समेत 45 लोग शामिल हैं। कैलाश-मानसरोवर यात्रा के लिए 23 जून को 50 सदस्यीय दल कैलाश मानसरोवर भवन पहुंचा था। इनमें दो यात्रियों को चिकित्सीय जांच में यात्रा के लिए अनफिट घोषित कर दिया गया। तीन यात्री निजी कार्य के चलते वापस लौट गए। बस से 45 यात्री दिल्ली पहुंचेंगे और वहां से आगे की यात्रा शुरू करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.