तीर्थ यात्रा से लौट रहे आंध्र प्रदेश के श्रद्धालु की बस में मौत
सासाराम, मई 17 -- सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। एनएच पर सफर के दौरान टूरिस्ट बस में आंध्र प्रदेश के एक वृद्ध तीर्थ यात्री की अचानक मौत हो जाने से हड़कंप मच गया। घटना दरिगांव थाना क्षेत्र के ताराचंडी धाम के समीप की बताई जा रही है। मृतक की पहचान आंध्र प्रदेश के एनटीआर जिले के जंगेपट्टा निवासी 76 वर्षीय बंडारू नागेश्वर राव के रूप में हुई है। वे अपनी पत्नी समेत करीब 30 श्रद्धालुओं के साथ उत्तर भारत के धार्मिक स्थलों की यात्रा पर निकले थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.