सीतापुर, मार्च 2 -- मिश्रिख। महर्षि स्थित पवित्र दधीचि कुंड तीर्थ पर प्रत्येक वर्ष पंच कोसी परिक्रमा मेला के दौरान चौदस तिथि को मेला प्रशासन द्वारा विशाल आतिशबाजी कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। इस बार सोमवार रात को दधीचि कुंड तीर्थ पर शाम तीर्थ की महाआरती के बाद विशाल आतिशबाजी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजन के दौरान मिश्रिख़ सांसद अशोक रावत, मंत्री राकेश राठौर गुरू व विधायक रामकृष्ण भार्गव मौजूद रहे। मौके पर परिक्रमा मेला समिति अध्यक्ष पहला आश्रम के महंत नारायण दास उर्फ नन्हकू दास , बनगढ़ आश्रम के महंत संतोष दास खाकी आदि के साथ लाखो श्रद्धालु व मेलार्थियों ने विशाल आतिशबाजी का आनंद लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.