तीर्थ पुरोहित महासभा ने पुलिस अधीक्षक को किया सम्मानित
देवघर, सितम्बर 5 -- देवघर,प्रतिनिधि। अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पंडा धर्मरक्षिणी सभा के पूर्व अध्यक्ष बिनोद दत्त द्वारी के नेतृत्व में शनिवार को राजकीय श्रावणी मेला 2026 सफलता पूर्वक संपन्न कराने के लिए पुलिस अधीक्षक प्रवीण पुष्कर को अंग वस्त्र देकर व माला पहनाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रतिनिध मंडल में अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा के राष्ट्रीय संगठन सचिव पन्ना लाल मिश्र, खीरालाल शृंगारी, प्रेम नाथ पाण्डे एवं मोहन ठाकुर उपस्थित थे। मौके पर तीर्थ पुरोहितों ने एसपी के उज्जवल भविष्य की कामना बाबा वैद्यनाथ से की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.