हापुड़, जनवरी 24 -- तीर्थ पुरोहित घाट सभा का स्थापना दिवस धूमधाम के साथ मनाते हुए गंगा मैया की जलधारा में दुग्धाभिषेक कर भोग लगाया गया। बसंत पंचमी के पावन दिन शुक्रवार को ब्रजघाट गंगानगरी में तीर्थ पुरोहित गंगा घाट सभा का 49 वां स्थापना दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। घाट सभा समिति ने पंडितों द्वारा कराए गए वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच मां गंगा की जलधारा में दुग्धाभिषेक करते हुए खीर का भोग लगाकर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया। इस दौरान मां गंगा और मां सरस्वती के चरणों में सनातन धर्म के उत्थान, विश्व शांति और मानव कल्याण हेतु कामना की गई। राजधानी दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब, वेस्टर्न यूपी समेत विभिन्न प्रांतों से आने वाले श्रद्धालुओं को गंगा मैया की जलधारा को पूरी तरह निर्मल और अविरल बनाने के लिए कोई भी प्रदूषण न डालने का संकल्प भी दिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.