हरिद्वार, दिसम्बर 22 -- ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते तीर्थ पुरोहित के बेटे के साथ मारपीट कर दी गई। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। मोहल्ला चाकलान निवासी प्रदीप कुमार पुत्र रामेश्वर प्रसाद ने कोतवाली ज्वालापुर में तहरीर देकर बताया कि सात नवंबर को वह अपने पुत्र युवराज और परिवार के साथ कनखल स्थित एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। वहां पुरानी रंजिश के चलते तनिष्क उर्फ ऋषि, पारस, सरिता देवी और उनके साथियों ने गाली-गलौच शुरू कर दी और जान से मारने की धमकी दी। तब मामला किसी तरह शांत कराया गया, लेकिन रंजिश और बढ़ गई। इसके दो दिन बाद नौ नवंबर की शाम करीब सात बजे युवराज मोहल्ला धीरवाली में चाट की दुकान से सामान लेकर लौट रहा था। तभी आरोपियों ने रास्ते में घेर लिया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.