तीर्थ पुरोहितों से ही कराएं आरती
प्रयागराज, मई 18 -- प्रयागराज, प्रमुख संवाददाता। प्रयागराज मेला प्राधिकरण की ओर से संगम तट पर आरती के लिए टेंडर आमंत्रित करने की बात पर प्रयागराज समाज के संरक्षक चंद्रनाथ चकहा 'मधुजी' ने तीर्थ पुरोहितों व बटुकों से ही आरती कराने की मांग रखी है।तीर्थ पुरोहितों की बैठक सोमवार को उनके दारागंज आवास पर हुई। जिसमें यह तय किया गया कि आरती समाज के लोगों से ही कराई जाए। क्योंकि सदियों से इन्हीं तीर्थ पुरोहितों का परिवार ही गंगा और यमुना की सेवा करता आ रहा है। इस दौरान श्रवण कुमार शर्मा, माधवानंद शर्मा, अमितराज वैद्य, चंदन तिवारी, संजय मिश्र, विजय भारद्वाज आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- गंगा मैया ओ गंगा मैया पार करो मेरी नैया...
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.