हरिद्वार, सितम्बर 20 -- अंतरराष्ट्रीय संत महासभा ने मंदिरों और मठों की सुरक्षा के लिए तीर्थ परिषद के गठन की मांग उठाई है। पत्रकारवार्ता में मुख्य आचार्य संरक्षक मदन और आह्वान अखाड़ा के श्रीमहंत गोपाल गिरि ने कहा कि मंदिरों और मठों को बचाने के लिए शासन-प्रशासन को तीर्थ परिषद का गठन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि परिषद में तीर्थ पुरोहितों, मठ-मंदिर संचालकों और अखाड़ों के धर्मगुरुओं के साथ पुलिस को भी शामिल किया जाना चाहिए। उन्होंने कुंभ क्षेत्र में गैर हिंदुओं के प्रवेश पर रोक लगाने की मांग भी रखी। कहा कि सनातन धर्म सभी का सम्मान करता है। संतों ने कहा कि कुंभ की तैयारियां चल रही हैं। यह भी पढ़ें- Dehradun News: मंदिरों, मठों को बचाने के लिए शासन प्रशासन बनाए तीर्थ परिषद: आचार्य मदन ऐसे में प्रशासन को संतों के साथ सामंजस्य स्थापित कर कार्य करना...