आगरा, मार्च 26 -- तीर्थ नगरी सोरों में वंदन योजना में एक करोड़ 50 लाख रुपए की लागत से सौंदर्यीकरण व सीसीरोड के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। नगर विकास विभाग ने हरिपदी गंगा किनारे स्थित सोमेश्वर मंदिर पर आरसीसी शेड, ग्रेनाइट पत्थर लगाने व अन्य विकास कार्यों को वित्तीय स्वीकृति दे दी है। सोरों नगर पालिका के चेयरमैन रामेश्वर दयाल महेरे ने तीर्थ नगरी व हरिपदी गंगा किनारे सौंदर्यीकरण के कार्यों के लिए एक करोड़ 95 लाख रुपए के प्रस्ताव नगर विकास विभाग को भेजे थे। यह प्रस्ताव नगर में घाट व अवस्थापना सुविधाओं के लिए वंदन योजनाओं के तहत भेजे गए थे। नगर विकास विभाग ने इन प्रस्तावों में से सोमेश्वर मंदिर पर आरसीसी शेड, मंदिर के फर्श पर ग्रेनाइट पत्थर लगाने के निर्माण को मंजूरी दे दी है। मथुरा-बरेली हाईवे से मेला मैदान में होकर सीसी सड़क के निर्माण...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.