आगरा, मार्च 17 -- विद्युत विभाग के ठेकेदार की लापरवाही से तीर्थ नगरी के चार हजार से अधिक घरों की पेयजल आपूर्ति 24 घंटे से अधिक समय के बाद भी बहाल नहीं हो पाई है। सोरों कोतवाली के निकट विद्युत ठेकेदार के मजदूरों ने सड़क किनारे मुख्य पाइप लाइन में ही विद्युत पोल गाड़ दिया, जिससे करीब आठ फिट पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। नगर पालिका के ओवर हैड टैंक से जैसे ही पाइप लाइन में पानी छोड़ा तो सड़क पर हजारों लीटर पानी बहने लगा। जिसके बाद पेयजल आपूर्ति ठप्प हो गई। मंगलवार की शाम सात बजे तक नगर पालिका कर्मी क्षतिग्रस्त पाइप लाइन की मरम्मत के प्रयास करते रहे। उसके बाद भी पेयजल आपूर्ति सुचारू नहीं हो पाई। गत सोमवार की दोपहर विद्युत विभाग के ठेकेदार के मजूदर कोतवाली के निकट विद्युत पोल गाड़ने के लिए पहुंचे। मजदूरों ओवर हैड टैंक से पेयजल आपूर्ति करने वाली ...