तीर्थ नगरी में भगवान वराह के प्राकट्योत्सव हुए धार्मिक अनुष्ठान
आगरा, सितम्बर 14 -- तीर्थ नगरी सोरों में भगवान विष्णु के तृतीय अवतार श्री वराह का प्राकट्योत्सव दिनभर धार्मिक अनुष्ठान आयोजित हुए। रविवार की सुबह भगवान वराह के भक्तों ने हरिपदी गंगा किनारे स्थित मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विष्णु महायज्ञ का आयोजन किया। मुख्य यजमान नगर पालिकाध्यक्ष रामेश्वर दयाल महेरे व रिपुदमन सिंह को पंडित धर्मधर शास्त्री, दिलीप शास्त्री, प्राज्ञेष द्विवेदी एवं सक्षम द्विवेदी ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच यज्ञ में आहुतियां डलवाईं। रविवार की सुबह से ही भगवान वराह के प्राकट्योत्सव पर वराह मंदिर में धार्मिक अनुष्ठान शुरू हो गए। हरिपदी किनारे भगवान वराह के मंदिर में सुबह के समय विष्णु महायज्ञ में भक्तों ने आहूति दीं। मंदिर में फूल बंगला सजाकर भगवान वराह व लक्ष्मी जी के सामने भक्तों ने छप्पन भोग का प्रसाद अर्पित किया। वर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.