आगरा, अप्रैल 4 -- ईरान-अमेरिका-इजराइल के बीच चल रहे युद्ध के कारण कच्चे माल की आपूर्ति बाधित होने से प्लास्टिक के उत्पादों की कीमतें बढ़ गई हैं। इसका असर तीर्थ नगरी सोरोंजी में प्लास्टिक की गंगाजली बनाने वाली एक फैक्ट्री पर रेट बढ़ने से प्लास्टिक गंगाजली महंगी हो गई है। जिसमें भरकर श्रद्धालु अधिक मात्रा में गंगाजल लेकर अपने गांव-शहरों को ले जाते हैं। कांवड़ श्रद्धालुओं भी अलग-अलग क्षमता की प्लास्टिक गंगाजली लेकर जाते हैं। तीर्थ नगरी में विशेष त्योहारों पर्वों पर कांवड़ियां कांच के साथ-साथ प्लास्टिक केन में भी गंगाजल लेकर जाते हैं। वहीं गंगा स्नान करने के लिए आने वाले रोजाना के करीब एक डेढ़ हजार श्रद्धालु व पूर्णिमासी पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु गंगाजल प्लास्टिक केन में ले जाते हैं। जिनमें एक लीटर, दो लीटर, पांच लीटर और दस लीटर प्लास...