आगरा, मई 28 -- गुरुवार की शाम करीब सात बजे तीर्थ नगरी सोरों में भी मौसम खराब हुआ है। आसमान में घने बादल छाने के साथ ही करीब दो मिनट तक हल्की ओलावृष्टि हुई, जिससे लोगों में हलचल मच गई। हालांकि ओले छोटे आकार के थे। जिससे किसी प्रकार के नुकसान की सूचना नहीं है। ओलावृष्टि के बाद हल्की बारिश भी हुई, जिसने दिनभर की उमस और गर्मी से राहत दिलाई। लोगों ने बताया कि, शाम सात बजे दो मिनट तक ओले गिरने के बाद बंद हो गए। हालांकि बरसात कुछ देर तक पड़ती रही। जिससे कुछ दिनों से भीषण गर्मी की तपिश आहत किये हुए थे। यह भी पढ़ें- अगले तीन घंटों में यूपी के कई जिलों में आंधी-तूफान का रेड अलर्ट, बारिश के साथ गिरेंगे ओले दिन में निकलना मुश्किल हो रहा था। अब बल्की बारिश होने से ठंडी हवा चल पड़ी। जिससे गर्मी में तापमान में गिरावट आने से राहत मिली है। लोगों ने बताया ...