तीर्थ नगरी में एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की मांग, सौंपा ज्ञापन
आगरा, जुलाई 2 -- सोरों शूकर क्षेत्र ब्राह्मण कल्याण सभा ने तीर्थ नगरी में एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की मांग की है। इस संबंध में रेल मंत्री के नाम संबोधित एक ज्ञापन सोरों चेयरमैन को सौंपा गया है। ज्ञापन में मांग की गई है कि धार्मिक एवं ऐतिहासिक दृष्टि से महत्वपूर्ण सोरों शूकरक्षेत्र रेलवे स्टेशन पर रामनगर-बांद्रा एक्सप्रेस का नियमित ठहराव कराया जाए, इसकी आवृत्ति बढ़ाई जाए। साथ ही उज्जैन, इंदौर से बरेली तक मथुरा-कासगंज-सोरों मार्ग होकर एक नई दैनिक एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन किया जाए। ज्ञापन में बताया गया है कि तीर्थ नगरी में काफी संख्या में बाहरी राज्यों व जनपदों से श्रद्धालुओं का आवागमन होता है। एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन नहीं होने से श्रद्धालुओं को दिक्कतें होती हैं। ब्राह्मण कल्याण सभा के नगर अध्यक्ष धनदीप दघिर्रा ने कहा कि सोरों शूकरक्षे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.