तीर्थ नगरी: हैंडपंप सूखे, पानी को तरस रहे श्रद्धालु
आगरा, मई 10 -- तीर्थ नगरी सोरों के मेला मैदान के आस-पास खराब पड़े हैंड पंप की वजह से श्रद्धालुओं को पेयजल नहीं मिल पा रहा है। चारधाम यात्रा के दौरान सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु सोरों आ रहे हैं। श्रद्धालुओं के निजी वाहन मेला मैदान में खड़े होते हैं। ऐसे में मेला मैदान के आस-पास खराब पड़े चार हैंडपंप की मरम्मत कराने की मांग तीर्थ पुरोहितों ने की है। शनिवार को तीर्थ पुरोहितों ने कहा कि राजस्थान, मध्यप्रदेश से श्रद्धालु हर वर्ष चारधाम यात्रा के दौरान सोरों भी आते हैं। तीर्थ यात्री निजी वाहनों से सोरों पहुंते है। मेला मैदान में स्थित पार्किंग में श्रद्धालुओं के वाहन खड़े होते हैं। मेला मैदान में व हरिपदी किनारे चार हैंडपंप खराब होने से श्रद्धालुओं को शीतल पेजयल उपलब्ध नहीं होता है। पेयजल के लिए श्रद्धालु इधर-उधर भटकते हैं। श्रद्धालु वाहनों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.