तीर्थ दर्शन यात्रियों के जत्था को किया रवाना
हजारीबाग, मई 7 -- बरही प्रतिनिधि। सांसद मनीष जायसवाल ने तीर्थयात्रियों के 60वें जत्था को गुरुवार को बरही के बरसोत दुर्गा मंदिर और हनुमान मंदिर से गाजे बाजे के साथ रवाना किया। यात्रियों को पहचान पत्र, अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया। सांसद ने कहा कि जो आर्थिक रूप से कमजोर और स्वास्थ्य कारणों से तीर्थ यात्रा नहीं कर पाते हैं वैसे बुजुर्गों को निःशुल्क यात्रा कराना उनका उद्देश्य है। तीर्थयात्रियों को विदा करते समय सांसद मनीष जायसवाल जिप उपाध्यक्ष किशुन यादव,विधानसभा सांसद प्रतिनिधि मुकुंद साव,भाजपा नेता रमेश ठाकुर,बरही पूर्वी सांसद प्रतिनिधि सह बरसोत पंचायत के मुखिया मोतीलाल चौधरी,सांसद प्रतिनिधि जुगनू आदि मौजूद थे। यह भी पढ़ें- बरही के विभिन्न गांवों की बेटियों के बीच लहंगा वितरण किया
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.