रामगढ़, अगस्त 6 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। सांसद तीर्थ दर्शन योजना के तहत गुरुवार को होन्हे मोढ़ा पंचायत से 65 यात्रियों का जत्था रवाना हुआ। तीर्थ यात्रियों के रवाना होने के पूर्व होन्हेमोढ़ा पंचायत सचिवालय में समारोह का आयोजन किया गया। सबसे पहले सभी यात्रियों परिचय पत्र दिया गया। जिसमें विशेष परिस्थिति के लिए 3 नम्बर भी अंकित है ताकि उन्हें सहयोग मिल सके। श्रद्धालुओं को अंगवस्त्र, चरण प्रक्षालन और माला पहना कर उन्हें विदाई दी गई। सांसद मनीष जायवाल के ओर से बुजुर्गों को धार्मिक स्थलों का दर्शन कराने के लिए यह योजना शुरू की गई है। इस अवसर नारायणी देवी, सोनाका देवी, रंजीत पांडेय, खोखा सिंह, पुरुषोत्तम पांडेय, जुगनू सिंह, रीमा देवी, करुण सिंह, गुंजन साव, बृजकिशोर पाठक, वकील महतो, बसंत प्रजापति, मुखिया सिलवीना सोरेन, भुनेश्वर महतो, नंदकिशोर महतो...