तीर्थाटन पर गयी महिला की हर्ट अटैक से मौत
बेगुसराय, मई 9 -- बीहट। तीर्थाटन पर गयी बीहट की एक महिला की मौत राजस्थान के खाटू श्याम तीर्थक्षेत्र में ह्दयाघात से गुरुवार की रात हो गई। बीहट जागीर टोला के रत्नेश सिंह उर्फ भुट्टू सिंह की पत्नी 62 वर्षीया आशा देवी अपने परिजनों के साथ तीर्थाटन पर गयी थीं और तीर्थक्षेत्र में ही उनकी मौत हो गई। उनके निधन की खबर आते ही परिजनों में कोहराम मच गया। शनिवार की सुबह उनका शव बीहट आने पर परिजनों के क्रंदन से मुहल्ले का माहौल गमगीन हो गया। (नि.सं.)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.