गोरखपुर, अप्रैल 10 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। तीर्थ पर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए बड़ा झटका है। एनईआर समेत पूरे भारतीय रेल में तीर्थ पर जाने के लिए कोच बुकिंग की सुविधा अब पूरी तरह से बंद कर दी गई है। इससे एनईआर क्षेत्र से हर साल तीर्थ पर जाने वाले करीब 20 हजार श्रद्धालु प्रभावित हुए हैं। पिछले साल पूरे एनईआर में 19 तीर्थ कोच की बुकिंग हुई थी। इस साल 31 मार्च तक एक भी कोच की बुकिंग नहीं हुई। बुकिंग बंद करने के साथ ही रेलवे ने यह भी साफ कर दिया है कि अब किसी भी ट्रेन में तीर्थ कोच की बुकिंग नहीं हो सकेगी। एनई रेलवे से चारधाम, सात ज्योतिर्लिंग और अन्य तीर्थ स्थानों के लिए हर साल 150 से 200 के करीब तीर्थ कोच की बुकिंग होती थी। साल दर साल इस संख्या में गिरावट आती गई। वर्ष 2022-23 में करीब 55, 2023-24 में 39 और 2024-25 में 29 कोच की बुकिंग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.