रिषिकेष, अप्रैल 17 -- चारधाम यात्रा को लेकर मुनिकीरेती और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए एसएसपी टिहरी श्वेता चौबे ने पुलिसकर्मियों को ब्रीफ किया। उन्हें आवश्यक प्रशिक्षण देते हुए यात्रियों के साथ मधुर व्यवहार करने की नसीहत भी दी। लापरवाही पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई को भी चेताया। शुक्रवार को ढालवाला स्थित एमआईटी कॉलेज में ब्रीफिंग आयोजित हुई। एसएसपी ने कहा कि यात्रा में दुनियाभर से तीर्थदर्शन के लिए यात्री पहुंचते हैं, जिसमें पुलिसकर्मियों का मुख्य काम उनकी सुरक्षा और यातायात को सुचारू रखना है, जिससे कि न सिर्फ तीर्थयात्री, ब्लकि स्थानीय लोगों को भी किसी तरह की सुविधा न हो, कहा कि यह यात्रा कई मायनों में राज्य के लोगों के लिए अहम होती है, जिसका आयोजन सफल और सुरक्षित कराना पुलिस की महत्वपूर्ण...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.