तीर्थयात्रियों का जत्था रामेश्वरम रवाना
लातेहार, सितम्बर 12 -- बेतला, प्रतिनिधि। सरईडीह शिवमंदिर से तीर्थयात्रियों का जत्था शनिवार को रामेश्वरम के लिए रवाना हुआ। मौके पर जत्थे में शामिल दिलीप प्रसाद समेत सभी श्रद्धालुओं ने प्रस्थान करने के पूर्व मंदिर में माथा टेका। इस दौरान मंदिर के पुजारी उमेश मिश्र ने श्रद्धालुओं के माथे में तिलक लगाकर तथा विधायक रामचंद्र सिंह, जिप सदस्य संतोषी कुमारी और मुखिया बुद्धेश्वर सिंह ने अंगवस्त्र भेंटकर जत्थे को विदा किया तथा यात्रा की शुभकामनाएं दीं। मौके पर मंदिर समिति के अध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता, ग्रामप्रधान रामनाथ साव, राजू प्रसाद,अरुण सिंह,जयप्रकाश रजक समेत कई लोग मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.