लातेहार, जुलाई 8 -- चंदवा, प्रतिनिधि। प्रखंड से तीर्थयात्रियों का जत्था अमरनाथ और वैष्णो देवी के लिए रवाना हुआ जिसमे विजय भारती, राजेश सोनी, हरेंद्र नायक, बी ठाकुर आदि शामिल हैं। रवानगी पूर्व श्रद्धालुओं ने जय बाबा भोलेनाथ, जय माता दी आदि जयघोष लगाए। जिससे वातावरण भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं ने कहा कि वे तीर्थस्थलों के दर्शन के दौरान अपने परिवार की सुख-शांति, क्षेत्र की खुशहाली, देश की उन्नति व मंगलमय जीवन की कामना करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...