रिषिकेष, अप्रैल 7 -- तीर्थनगरी में मंगलवार को मौसम ने अचानक करवट ले ली। सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए रहे। करीब 10 बजे रिमझिम बारिश भी हुई। मौसम के इस बदलाव से दिनभर सूरज के दर्शन नहीं होने से ठंडक महसूस होते ही लोगों ने जर्सी-स्वेटर फिर से निकाल लिए। हल्की बारिश के चलते हरिद्वार रोड, घाट रोड, तिलक रोड, दून मार्ग और रेलवे रोड के बाजार में खरीदारों की आवाजाही कम दिखी। बाजार में चहल-पहल कम होने से दुकानदारों के चेहरों पर मायूसी भी दिखी। पर्यटक स्थलों पर भी मंगलवार को अन्य दिनों के मुकाबले रौनक कम रही। नगर की आंतरिक गलियों और मोहल्लों में सन्नाटे जैसे हालात दिखे। बूंदाबांदी और सर्द मौसम में लोगों ने घरों में दुबकना ही ठीक समझा। मौसम के बदलते मिजाज का असर किसानों पर भी साफ नजर आया। तैयार हो चुकी गेंहू की फसल को काटने की तैयारी कर रहे किस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.