रिषिकेष, फरवरी 25 -- श्री साईं सेवा समिति की ओर से आठवीं पालकी यात्रा श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के वातावरण में निकाली गई। यात्रा के दौरान क्षेत्र साईं राम के जयकारों से गूंज उठा। ढोल-बाजों के साथ निकली साईं यात्रा का जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। बुधवार को साईं कोर्णांक मंदिर स्थित साईं घाट में साईं पालकी यात्रा का आयोजन किया गया। मंदिर से निकली साईं पालकी यात्रा तिलक रोड, हीरालाल मार्ग, रेलवे रोड, त्रिवेणी घाट, क्षेत्र रोड, झंडा चौक, सुभाष चौक होते हुए त्रिवेणी घाट से साईं घाट पर पहुंचकर संपन्न हुई। पूरे मार्ग में "साईं राम" के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। पालकी यात्रा का श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। महिलाओं, युवाओं और बच्चों की सहभागिता ने यात्रा को और भी भव्य रूप दिया। ढोल-नगाड़ों और भजनो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.