रिषिकेष, मार्च 1 -- होली पर्व को यादगार बनाने के लिए पर्यटकों ने ऋषिकेश रुख करना शुरू कर दिया है। वीकेंड पर सैंकड़ों की तादाद में विभिन्न राज्यों से पर्यटक ट्रेन, बस और निजी वाहनों से पहुंचे। पर्यटक वाहनों का दबाव बढ़ने से नगर क्षेत्र में ट्रैफिक व्यवस्था चरमरा गई, जिससे सुबह से लेकर शाम तक कभी जाम, तो कभी स्लो ट्रैफिक से न सिर्फ पर्यटक, बल्कि स्थानीय लोग भी परेशान दिखे। रविवार को दिल्ली, यूपी, एनसीआर, हरियाणा समेत विभिन्न राज्यों से पर्यटक सुबह से ही ऋषिकेश पहुंचने शुरू हो गए। उनकी आमद का यह सिलसिला रात तक जारी रहा। अधिकांश पर्यटक होली पर्व मानने पहुंचे। जबकि, कई सहासिक पर्यटन का लुत्फ उठाने के लिए आए। पर्यटकों की भीड़भाड़ से शहर का मुख्य मार्ग ट्रैफिक जाम से जूझता रहा। जयराम चौक से लेकर चंद्रभागा तिराहे पर वाहनों की लंबी कतारें लगती रही...