रिषिकेष, फरवरी 8 -- मौसम में हल्की गर्माहट के साथ ही ऋषिकेश में पर्यटकों की आमद बढ़नी शुरू हो गई है। वह राफ्टिंग और कैंपिंग के लिए रुख कर रहे हैं, जिससे फिर जाम की समस्या न सिर्फ पर्यटकों, बल्कि स्थानीय लोगों की भी मुसीबत बढ़ा रही है। शहर के संकरे मुख्य और बाईपास मार्ग पर पर्यटक वाहनों का दबाव बढ़ने से आंतरिक सड़कों पर भी लोगों का चलना मुश्किल हो रहा है। वाहनों को नियंत्रित रखने में पुलिस भी चौक-चौराहों पर बेबस दिख रही है। रविवार को वीकेंड पर शहर में अचानक वाहनों का दबाव बढ़ गया है। जयराम चौक से लेकर चंद्रभागा पुल तक सुबह से लेकर शाम तक जाम की स्थिति बनी रही। महज पांच मिनट के सफर में लोगों को 20 से 25 मिनट लगे। शाम को स्थिति और भी ज्यादा खराब हुई, जिसमें लोगों को वाहनों के अत्याधिक दबाव के चलते घाट चौक पर पैदल चलने के लिए भी ठीक से जगह नह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.