रिषिकेष, फरवरी 28 -- प्रेम, सौहार्द व सामाजिक समरसता का पर्व है होली : प्रेमचंद विभिन्न संगठनों ने आयोजित किए होली मिलन समारोहऋषिकेश, संवाददाता। तीर्थनगरी में होली के उपलक्ष्य में विभिन्न संगठनों द्वारा होली मिलन समारोह आयोजित किए जा रहे हैं। इसमें सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ फूलों और रंग से होली खेली जा रही है। इसके साथ वक्ता होली के महत्व के जरिए आपसी सौहार्द और भाईचारे का संदेश भी दे रहे हैं।शनिवार को रेलवे मार्ग स्थित धर्मशाला में अग्रसेन महासभा द्वारा होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। इसका शुभारंभ पूर्व कैबिनेट मंत्री व ऋषिकेश विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने किया। उन्होंने होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली आपसी प्रेम, सौहार्द और सामाजिक समरसता का पर्व है। यह समाज को एक सूत्र में बांधने का कार्य करता है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन स...