इटावा औरैया, मार्च 11 -- इटावा, संवाददाता। विहसंत सागर तीर्थधाम में विश्व की प्रथम अद्वितीय सवा 19 फीट की श् मल्लिनाथ भगवान की प्रतिमा विराजमान होगी। जिसका शिलान्यास 15 मार्च को उदी मोड़ के आगे जैतपुरा में होने जा रहा है। जिसमें एक साथ 15 परियोजनाओं का शिलान्यास भी होगा। इस क्षेत्र के निर्माण से इटावा की तकदीर ही नहीं तस्वीर भी बदल जाएगी।1900 किलोमीटर की पदयात्रा करने के बाद मंगलवार की सुबह इटावा पहुंचे उपाध्याय विहसंत सागर महाराज ने लालपुरा जैन मंदिर स्थित हॉल में पत्रकारों से वार्ता करते हुये कहा कि विहसंत सागर तीर्थधाम सर्व कल्याणकारी होगा। जिसमें भारत का प्रथम 41 फीट ऊॅचा मानस्तम्भ होगा जिस पर 72 प्रतिमाओं को विराजमान किया जाएगा 5 किमी दूर से लोगों को भगवान के दर्शन होगे। इस शिलान्यास में 24 हजार किमी की यात्रा करने के बाद प्रतिनिधि मं...