गिरडीह, अप्रैल 30 -- पीरटांड़, प्रतिनिधि। सम्मेदशिखर पारसनाथ की पुण्यधरा मधुबन में आयोजित पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव के तीसरे दिन तीर्थंकर भगवान का जन्म कल्याणक धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान गगनभेदी मंत्रोचार के साथ धार्मिक विधान किया गया। साथ ही भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। कार्यक्रम के दौरान गुणायतन में साधु संतों का समागम हुआ। प्रवचन सभा के दौरान आचार्य वसुनंदी जी महाराज ने संत शिरोमणि आचार्य विद्या सागर जी महाराज के स्मृति को नमन किया। जैन धर्म के चौबीस में से बीस तीर्थंकरों समेत अनगिनत साधु संतों की मोक्षभूमि सिद्धक्षेत्र सम्मेदशिखर मधुबन में भव्य पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन किया गया है। संत शिरोमणि आचार्य विद्यासागर जी महाराज के परम प्रभावक शिष्य मुनि प्रमाण सागर जी महाराज व साधनारत साधु संतों के सानिध्य में प्रतिष्ठा महोत...