बागपत, अप्रैल 24 -- खेकड़ा। कस्बे में महिला जैन मिलन की मासिक बैठक में धर्म पर चर्चा की गई। इस दौरान 24 तीर्थंकरों के चिन्ह बताने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। संस्था की रुपाली जैन के निवास पर रेखा जैन की अध्यक्षता में बैठक णमोकार मंत्र और महावीर प्रार्थना के साथ शुरू हुई। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जनेश्वर दयाल जैन भी बैठक में शामिल हुए। बैठक में सर्वसम्मति से तय किया गया की संस्था का स्थापना दिवस और संस्था की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह मई माह में त्रिलोक तीर्थ बड़ागांव ने मनाया जाएगा। रेखा जैन, रुचि जैन, वंदना जैन, शोभा जैन, कविता जैन, रीना जैन, बबिता जैन, शालु जैन, रुपाली जैन, दीपा जैन, अक्षिता जैन, संगीता जैन शामिल रही। यह भी पढ़ें- बालिकाओं की शादी में दी सहायता
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.