बहराइच, मार्च 12 -- बहराइच संवाददाता। जिला खेल कार्यालय की ओर से गुरुवार को जिला स्तरीय जूनियर वर्ग बालक व बालिकाओं की जूडो, कबड्डी, हॉकी, तीरन्दाजी, बॉक्सिंग, एथलेटिक्स, वालीबाल, बास्केटबाल, बैडमिन्टन एवं हैण्डबाल प्रतियोगिताओं शुरू हुई। प्रतियोगिता 15 मार्च तक चलेगी। जिसमें खिलाड़ियों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। मुख्य अतिथि क्रीड़ाधिकारी श्रावस्ती शिव कुमार यादव रहे। हॉकी बालिका वर्ग में फाइनल मैच स्टेडियम बनाम राजा रंजीत सिंह स्कूल के मध्य खेला गया, जिसमें स्टेडियम विजयी रही। बालक वर्ग में स्टेडियम बनाम राजा रंजीत सिंह स्कूल के मध्य खेला गया, जिसमें स्टेडियम विजयी रही। बालक वर्ग में तीरन्दाजी में अभिमन्यु सिंह, आरव सोनी, अभिषेक कुमार प्रथम स्थान प्राप्त किये, बालिका वर्ग में कविता, पीहू, मधु, आयुषी गुप्ता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कबड्...