तीरथ सिंह रावत ने मायादेवी मंदिर में की पूजा, संतों से लिया आशीर्वाद
हरिद्वार, अगस्त 27 -- हरिद्वार, संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत गुरुवार को हरिद्वार पहुंचे। गुरुवार को उन्होंने जूना अखाड़े स्थित मायादेवी मंदिर और भैरों मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ. रविंद्रपुरी महाराज, महामंत्री श्रीमहंत हरि गिरी महाराज समेत कई साधु-संतों से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया। नेपाल में आई आपदा पर दुख जताते हुए तीरथ सिंह रावत ने कहा कि संकट की इस घड़ी में भारत सरकार अपने पड़ोसी देश नेपाल के साथ खड़ी है। नेपाल में बाढ़ की घटना के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबसे पहले वहां की सरकार से बातचीत की। पूर्व में भी नेपाल में आपदा आने पर प्रधानमंत्री ने 10 मिनट के अंदर वहां की सरकार से बातचीत की थी और इसके बाद राहत साम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.