देवघर, नवम्बर 19 -- देवघर,प्रतिनिधि। पूर्व शिक्षक अशोक कुमार गुप्ता के सुपुत्र व चान्हो के बिजुपाड़ा निवासी भारतीय सेना के अनुज कुमार गुप्ता ने एक बार फिर तीरंदाजी के क्षेत्र में अपने गांव एवं राज्य का नाम रोशन किया है। साथ ही कोच अमित रोज का भी नाम रोशन किया है। इस संबंध में कोच ने जानकारी देते हुए कहा कि अनुज कुमार गुप्ता देवघर के इंटरनेशनल खिलाड़ी के साथ एक आदर्श कोच भी हैं एवं भारतीय सेना की तीसरी बिहार रेजिमेंट में भी कार्यरत हैं, जो सैन्य सेवा और खेल दोनों में उनकी उत्कृष्टता को दर्शाता है। कहा कि उन्होंने हाल ही में 16वीं झारखंड राज्य तीरंदाजी चैंपियनशिप 2025 में अपना शानदार कौशल प्रदर्शित किया। चैंपियनशिप का आयोजन जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, जमशेदपुर झारखंड में 14 से 17 नवंबर, 2025 तक किया गया था। कहा कि अपने प्रभावशाली पदक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.