सोनभद्र, मार्च 5 -- सोनभद्र, संवाददाता। जनपद में पहली बार तीरंदाजी जजेस वर्कशॉप/सेमिनार का आयोजन सात से 10 मार्च तक किया जाएगा। इस चार दिवसीय सेमिनार में देश के 9 राज्यों के करीब 50 प्रतिभागी शामिल होकर प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। जिला सचिव बलराम कृष्ण यादव के आग्रह पर उत्तर प्रदेश तीरंदाजी संघ ने भारतीय तीरंदाजी संघ के समक्ष सोनभद्र में इस सेमिनार के आयोजन का प्रस्ताव रखा था, जिसे स्वीकृति मिल गई। इसके बाद जनपद में पहली बार इस प्रकार के राष्ट्रीय स्तर के जजेस वर्कशॉप के आयोजन का रास्ता साफ हुआ। कार्यक्रम में चंडीगढ़, दिल्ली, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, पंजाब, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश सहित कुल 9 राज्यों के प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। सेमिनार में करीब 50 प्रतिभागियों के भाग लेने की संभावना है। यह वर्कशॉप भारतीय तीरंदाजी संघ के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.