तीरंदाजी विजेताओं को बीएसए किए सम्मानित
भदोही, अगस्त 21 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पहुंचे तीरंदाजी के पदक विजेताओं को बीएसए शिवम पांडेय द्वारा सम्मानित किया गया। विजेताओं ने कठिन परिश्रम कर प्रतियोगिताओं में विजेता बनने का भरोसा दिया। बीएसए से सम्मानित हुए तीरंदाजी विजेताओं के चेहरे पर खास ही उत्साह देखने को मिला। राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में स्वर्ण और कांस्य पदक विजेता वसुधा गुप्ता, प्रखर यादव, उत्कर्ष यादव, गौरव तथा अन्तर मंडलीय पदक विजेता खिलाड़ी उमंग गरिमा गुप्ता, राधिका, अदृति सिंह, सहदेव, खुशबू विश्वकर्मा, अमन, अनुराग, राज यादव को भी प्रशस्ति पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान बीएसए ने कहा कि बेसिक के बच्चों में प्रतिभाओं की कमी नहीं है, जरूरत है तो उन्हें तरासने की। बच्चों के अटूट आत्म बल और संघर्ष को देखते हुए उन्होंने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.