देवरिया, फरवरी 24 -- रूद्रपुर(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में आयोजित तीसरे खेलो इंडिया वीमेंस नेशनल रैंकिंग टूर्नामेंट 2026 में तीरंदाजी में निकिता ने स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। वहीं प्रतियोगिता में मानसवी ने चौथा व भावना ने पांचवां स्थान प्राप्त किया है। आंध्र प्रदेश में 21 फरवरी से आयोजित तीरंदाजी प्रतियोगिता में निकिता ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। उसने रैंकिंग राउंड में 314-315 के स्कोर से गोल्ड मेडल हासिल किया। निकिता संजीवा सिंह आर्चरी इंस्टीट्यूट में अर्जुन व दोणाचार्य अवार्ड से सम्मानित मशहूर तीरंदाज खिलाड़ी संजीव सिंह की देखरेख में प्रशिक्षण लेती है। कोच श्री सिंह ने कहा कि यह हमारे लिए अत्यंत गर्व और खुशी का क्षण है। हमारे खिलाड़ियों ने कड़ी मेहनत, अनुशासन और समर्पण के बल पर यह सफलता हासिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.