वाराणसी, सितम्बर 30 -- वाराणसी। बाराबंकी में 26 से 29 सितंबर तक राज्यस्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के छात्र अक्षत सिंह, विशाल सिंह और अर्जुन सिंह की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। फाइनल मुकाबले में तिकड़ी ने बागपत की टीम को कड़ी टक्कर देकर रजत पदक जीत लिया। विश्वविद्यालय परिवार ने उनकी जीत पर हर्ष व्यक्त किया। अक्षत सिंह और विशाल सिंह साहित्य विभाग के छात्र हैं। अर्जुन सिंह योग डिप्लोमा में अध्ययनरत हैं। विशाल सिंह का चयन जूनियर नेशनल तीरंदाजी प्रतियोगिता के लिए यूपी टीम में हुआ है। कुलपति प्रो. बिहारी लाल शर्मा ने तीनों खिलाड़ियों को बधाई दी। कहा कि खेल से विद्यार्थियों में अनुशासन, एकाग्रता, धैर्य, आत्मविश्वास और लक्ष्य के प्रति समर्पण की भावना विकसित होती है। तीरंदाजी प्रशिक्षक आदित्य कुमार ने खिलाड़िय...