कानपुर, अक्टूबर 1 -- कानपुर। बाराबंकी की पुलिस लाइन में 26 से 30 सितंबर के बीच प्रदेश स्तरीय सीनियर व जूनियर तीरंदाजी प्रतियोगिता हुई। इसमें कानपुर यूथ आर्चरी एकेडमी के तीरंदाजों ने दो स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य समेत पांच पदक जीते। एकेडमी की रत्नम दीक्षित ने प्रतियोगिता के इंडियन राउंड के सीनियर और जूनियर दोनों वर्गों में स्वर्ण पदक जीते। सीनियर इंडियन राउंड मिक्स टीम स्पर्धा में रत्नम दीक्षित और देवांश तिवारी की जोड़ी ने कांस्य पदक जीता। जूनियर वर्ग के एलिमिनेशन राउंड में भी रत्नम ने रजत पदक जीता। शानदार प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन राष्ट्रीय टीम के लिए हुआ है। जिला तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष श्रेयांश कपूर और महासचिव राजाभरत अवस्थी ने खिलाड़ियों को बधाई दी। कोच संदीप कुमार पासवान और शिव शिवाश्रे ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना की।

हिं...