सोनभद्र, मार्च 30 -- सोनभद्र, संवाददाता। जिला आर्चरी एसोसिएशन के तत्वावधान में विशिष्ट स्टेडियम तियरा राबर्ट्सगंज में आयोजित तीन दिवसीय चतुर्थ पीएसपीबी आर्चरी कंपटीशन प्रतियोगिता का सोमवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए खिलाड़ियों ने अलग-अलग वर्गों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। प्रतियोगिता के अंतिम दिन सीनियर, सब जूनियर कम्पाउंड, इंडियन व रिकर्व राउंड में मुकाबले बेहद रोमांचक रहे। सीनियर कम्पाउंड राउंड (पुरुष) में बागपत के विशेष वेदवान ने प्रथम, संतकबीरनगर के अनिल कुमार ने द्वितीय और बागपत के रोहित राणा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं सीनियर कम्पाउंड (महिला) वर्ग में संध्या (संतकबीरनगर) ने पहला, भावना सिंह (मथुरा) ने दूसरा और अंबिका भट्टाचार्य (कानपुर नगर) ने तीसरा स्थान हासिल किया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.