देवरिया, मार्च 22 -- रुद्रपुर (देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। श्रीनेता ग्लोबल स्कूल कन्हौली में शनिवार को संजीवा सिंह आर्चरी इंस्टीट्यट ट्रस्ट एवं एसबीआई फाउंडेशसन के संयुक्त तत्वावधान में ग्रामीण प्रतिभाओं को प्रात्साहित करने हेतु खेल छात्रवृत्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें 12 प्रतिभाशाली ग्रामीण तीरंदाजों को छात्रवृत्ति का प्रमाण पत्र वितरित किए गए। मुख्य अतिथि सलेमपुर के सपा सांसद रमाशंकर राजभर तीरंदाजी में देवरिया के बच्चे भी ओलम्पिक का मेडल जीत कर लाएंगे। विशिष्ट अतिथि भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ.अन्तर्यामी सिंह ने कहा कि निश्चित रूप से यहां के तीरंदाज एक दिन देश में नाम रौशन करेंगे। एसबीआई फाउंडेशन के अध्यक्ष जगन्नाथ साहू ने कहा कि निश्चित तौर पर फाउंडेशन तीरंदाजी संस्थान से जुड़कर गौरव महसूस कर रहा है। सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के डाय...