देवरिया, मई 27 -- रुद्रपुर, हिन्दुस्तान संवाद। तीरंदाजी में देवरिया के होनहारों ने नेशनल प्रतियोगिता में अपना परचम लहराया है। गोवा में 24 से 29 मई तक प्रथम इंडोर तीरंदाजी राष्ट्रीय प्रतियोगिता प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है।ग्रामीण सशक्तिकरण- गांव से ओलम्पिक पदक तक, गोवा में आयोजित ऑल इण्डिया इण्डोर आर्चरी टूर्नामेंट 2026 के दूसरे दिन मंगलवार को श्रीनेत ग्लोबल स्कूल एवं एसबीआईएफ एसीई संजीवा सिंह आर्चरी इंस्टीट्यूट के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। श्रीनेत ग्लोबल स्कूल कन्हौली प्रज्ञा सिंह ने अण्डर-13 गर्ल्स रिकर्व वर्ग में रैंकिंग राउण्ड में 285 एवं 281 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। एलिमिनेशन राउण्ड में उन्होंने तमिलनाडु की ल्ष्यियता, तृषा शर्मा एवं आंन्ध्र प्रदेश की मेघा वर्षा को हराकर फाइनल में प्रवेश किया था।अण्डर-13 यह ...